Haryana Police Bharti 2026: हरियाणा पुलिस भर्ती का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक राहत भरी बड़ी खबर आई है। हरियाणा सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए आयु सीमा में 3 वर्ष की भारी छूट देने बड़ा फैसला किया है। यह निर्णय उन युवाओं के किसी वरदान से कम नहीं है , जो ओवरएज के कारण भर्ती प्रक्रिया से भार हो रहे थे ।
आयु सीमा में युवाओं मिली संजीवनी
अक्सर भर्ती प्रक्रिया सही समय पर न आने के कारण होनहार ओर काबिल अभियार्थी आवेदन के योग्य नहीं रह जाते थे। लेकिन अब 3 साल की अतिरिक्त छूट मिलने के कारण कंप्टीशन ओर भी ज्यादा होने वाला है। सरकार के इस फैसले के बाद अब वो उम्मीदवार की मैदान में उतर पायेंगे जिनकी लगभग टूट चुकी थी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आवेदन पोर्टल को तत्काल प्रभाव से अपडेट ओर सक्रिय कर दिया गया है, ताकि नए पात्र उम्मीदवार बिना किसी देरी के अपना फॉर्म भर सकें ।
आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया
सरकार ने आवेदकों की भारी संख्या और सर्वर पर पड़ते भारी दबाव के कारण सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि, जो पहले 25 जनवरी 2026 थी , अब उसे बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दिया गया है।
महत्वपूर्ण जानकारी: भले ही तिथि को बढ़ा दिया गया है, लेकिन अंतिम घंटों में तकनीकी समस्याओं और सर्वर डाउन होने से अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा करें