HKRN पोर्टल इस तारीख को फिर से खुलेगा, सभी की नौकरियों होगी पक्की

HKRN: हरियाणा सरकार ने राज्य के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है। विभिन्न विभागों और बोर्डों की मांग पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के पोर्टल को दोबारा फिर से खोलने आदेश जारी कर दिया है।

कब और किन लोगों के लिए खुलेगा पोर्टेल

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इस प्रक्रिया के लिए एक विशेष समय सीमा तय की गई है:

• अंतिम तिथि: पोर्टल 20 फरवरी, 2026 तक खुला रहेगा।

• पात्र: यह अवसर केवल उन कर्मचारियों लोगों के लिए है जो जिन्हें 31 मार्च , 2022 या उससे पहले नियुक्त किया गया था और जो वर्तमान में कार्यरत है ।

• शर्त: इस पोर्टेल का लाभ केवल उन्हीं विभागों को मिलेगा जिनके पास वित्त विभाग की पूरी स्वीकृति मौजूद है।

पोर्टेल खोलने का मुख्य उद्देश्य

पोर्टेल खोलने के पीछे सरकार का लक्ष्य कर्मचारियों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करना है: • डाटा माइग्रेशन: छूटे हुए पात्र कर्मचारियों का विवरण HKRN पोर्टल पर स्थानांतरित करना।• सेवा सुरक्षा: हरियाणा अनुबंध कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम, 2024′ के तहत मिलने वाला लाभ सुनिश्चित करना।• पारदर्शिता: वित्त विभाग की मंजूरी की कॉपी अपलोड होने के बाद ही डाटा पोर्टेल पर स्वीकार किया जाएगा।

पिछले समय का सीमा विवरण

इससे पहले सरकार ने 13 अगस्त, 2024 को निर्देश जारी कर 30 सितम्बर, 2024 का समय दिया था। लेकिन, कई विभागों के द्वारा डाटा अपलोड न होने के कारण अब यह अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।नोट: सभी संबंधित विभागों, बोर्डों ओर निगमों को निर्देश दिए गए है कि वे निर्धारित समय पर अपने पात्र कर्मचारियों का विवरण पोर्टेल पर अपलोड करें ताकि किसी भी कर्मचारी को मिलने वाले लाभ में विलंभ न हो।

Leave a Comment

Free Gift WhatsApp Join WhatsApp